इस बार उत्तरायणी गंगा की तट रामरेखा घाट पर दिखेगा दो महापर्वों का महासंगम! लोकतंत्र के माहापर्व के बीच आने वाले लोकआस्था के माहापर्व की तैयारी में जुटे अधिकारी ! गंगा की लहरों के बीच खड़ा होकर श्रद्धालु देंगे अर्घ्य तो घाट पर स्थानीय परिजन करेंगे प्रवासी परिजनों क़े साथ चुनावी चर्चा !

 बक्सर में छठ पूजा की तैयारी युद्धस्तर पर, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में गंगा तट से लेकर गलियों तक चमकाने में लगे स्थानीय लोग ! साफ-सफाई के प्रति प्रशासनिक उदासीनता से मायूस है नगर वासी डीएम-एसपी ने दो घंटे तक किया रामरेखा घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा इंतज़ाम चाक-चौबंद,लोकआस्था के महापर्व में उमड़ेगा जनसैलाब, बिहार ही नहीं नेपाल तक से आते है श्रद्धालु !

छठ और चुनाव—दोनों पर्वों को लेकर बक्सर में दिख रहा है उत्साह और उमंग का महासंगम !

बक्सर-  लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा की तैयारियों में स्थानीय लोगो से लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन युद्धस्तर पर जुट गया है. बक्सर का प्रसिद्ध रामरेखा घाट से लेकर नाथ बाबा घाट, बंग्ला घाट, गोलाघाट  जहां उत्तरायणी गंगा की तट पर लाखों श्रद्धालु इस महाव्रत को करने के लिए  बिहार ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और यहां तक कि नेपाल से भी लाखों श्रद्धालु हर साल आते है.

नहाय- खाय साथ शुरू होगा माहापर्व !

“नहाय-खाय” के साथ शुरू होने वाले इस माहपर्व  से पहले जिला प्रशासन के अधिकारी गंगा घाटों से लेकर प्रत्येक चौक - चौराहे एवं गलियों को दूधिया रौशनी में जगमग करने से लेकर, साफ-सफाई  में युद्धस्तर पर लगे हुए है. ताकि व्रतधारियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो!

शराब की खोज में उत्पाद विभाग की टीम! पेट्रोलिंग करते !

एसपी ,डीएम ने दो घण्टे तक किया घाटों का निरीक्षण !

रविवार को जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह, और पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने पूरे लाव-लश्कर के साथ रामरेखा घाट, सती घाट, गोला घाट , जँहाज घाट समेत कई प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया. करीब दो घंटे तक चले इस निरीक्षण अभियान में अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा के इंतज़ामों को लेकर कई दिशा निर्देश दिए .

शुभम आर्या एसपी बक्सर

क्या कहते है अधिकारी ?

गंगा घाटों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जिलाधिकारी  डॉक्टर विद्यानन्द सिंह ने कहा, “यह लोक आस्था का सबसे पवित्र पर्व है. श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं. स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्था हमारी पहली प्राथमिकता है.”वहीं पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने बताया कि इस बार सुरक्षा को लेकर एक व्यापक रणनीति तैयार की गई है. छठ घाटों से लेकर शहर के प्रत्येक चौक -चौराहों एवं ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस बल की तैनात किया जाएगा.  साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त जवानों को लगाया जाएगा. ग्रामीण इलाकों से लेकर मुख्य सड़कों तक सीसीटीवी कैमरों और पेट्रोलिंग टीमों के जरिए लगातार निगरानी रखी जाएगी. जितने भी खतरनाक घाट है उसको चिन्हित किया जा रहा है.

डॉक्टर विद्यानंद सिंह डीएम बक्सर

 “बक्सर में छठ महापर्व को लेकर लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. प्रशासन का पूरा तंत्र सुरक्षा और सहयोग के लिए तैयार है. इस लोकआस्था के पर्व में आम लोगों का सहयोग हमेशा सराहनीय रहा है, इस बार भी हम सब मिलकर इसे सफल बनाएंगे.”

त्रेतायुग में भगवान राम ने लगाई थी डुबकी !

बक्सर का रामरेखा घाट न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि ऐतिहासिक रूप से भी प्रसिद्ध है. मान्यता है कि भगवान राम त्रतायुग में तड़का राक्षसी का वध कर नारी हत्या दोष से मुक्ति पाने के लिए, इसी तट पर स्नान स्नान किया था. इसी वजह से यहां का छठ पर्व बिहार ही नहीं, उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है.

सक्रिय हुए नगर परिषद के अधिकारी !

प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर नगर परिषद के अधिकारी ने घाटों पर साफ- सफाई करना शुरू कर दिया है. अस्थायी शौचालय, पेयजल की व्यवस्था, चेंजिंग रूम, बारकेडिंग, औऱ प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है.

रामरेखा घाट पर दिखेगा दो महापर्वों का महासंगम !

इस बार का छठ महापर्व खास इसलिए भी है क्योंकि लोकतंत्र का महापर्व — बिहार विधानसभा चुनाव भी इसी दौरान होने वाला है. चुनावी गहमागहमी के बीच छठ पूजा की आस्था ने पूरे माहौल को सकारात्मक बना दिया है. लोग उत्साह में हैं कि एक तरफ श्रद्धा का महापर्व, तो दूसरी तरफ लोकतंत्र का पर्व — दोनों एक साथ जन-जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश दे रहे हैं.प्रवासी बिहारी बड़ी संख्या में अपने घर लौट रहे हैं. रेलवे और बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। प्रशासन ने परिवहन विभाग को भी अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.

गांव की गलियों में गूंजने लगी छठ की गीत!

बक्सर के हर मोहल्ले और गांव में छठ गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है.महिला एवं पुरुष घाटों की साफ-सफाई में लगे हुए है. पूरा शहर भक्ति, अनुशासन और एकता की मिसाल बनने को तैयार है!

गौरतलब है की बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच  लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर लोगो में खासा उत्साह है. राजनीति के जानकारों की माने तो इस बार रामरेखा घाट पर दो  महापर्वों का अनोखा महासंगम दिखेगा !

Post a Comment

0 Comments