गजब ! बिहार के बक्सर में सरकारी अलमीरा और किचेन में “अज्ञात” लोगो ने रख दी शराब! मासूम सरकारी कर्मियों को नही हुई कानो कान खबर ! पूर्व सदर विधायक ने कसा तंज कहा बक्सर में ताकत देखकर तय होता है अपराध ! गरीब की झोपड़ी में मिली होती एक बोतल शराब देश द्रोहियों की तरह होता व्यवहार ! निजाम बदल गए लेकिन हालात नही !
बक्सर - जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय के गार्ड रूम की आलमीरा और किचेन से बरामद हुई दर्जनों शराब की खाली और भरी बोतले शराबबंदी कानून को आइना दिखाने के लिए काफी है! अच्छी बात यह है कि सरकारी कार्यालय में अज्ञात लोगों आते है दर्जनों बोतल शराब रखते है! उसे गटक जाते है जिसकी जानकारी न तो साहब को होती है! और न ही सुरक्षा कर्मी को !निजाम के साथ बदल गए है वजीर फीर भी नही बदली है सोच!
प्रदेश के निजाम और वजीर भले ही बदल गए हो लेकिन मानशिकता नही बदली है! स्थानीय लोगो ने व्यंग कसते हुए कहा कि यह बिहार का बक्सर है साहब यहां गंगा में लाशें भी अज्ञात प्रदेश से बहकर आ जाती है ! फिर भी यह तो सरकारी दफ्तर है! यही शराब किसी गरीब के झोपड़ी में मिल गया होता तो उसके साथ देश द्रोहियों की तरह बर्ताव होता लोगो ने कहा अच्छी बात है कि हमारे बक्सर में मासूम सरकारी कर्मी शराब या नशे का सेवन नही करते है!मौन है बड़का साहब !
जिले में 72 घण्टे में जिला परिवहन कार्यालय से जुड़े तीन बड़ी घटना सामने आई है ! 15 हजार की रिश्वत लेकर कोयले की ट्रक छोड़ दी गई ! खुलासा करने वाले छोटे कर्मचारी को विरमित कर पूरा सिस्ट्म दूध से धूल गया ! 14 मई को अज्ञात लोगों ने सरकारी कार्यालय में शराब रखकर दर्जनों बोतल गटक ली और मासूम परिवहन पदाधिकारी से लेकर सीधे साधे जवानों को फंसाने की साजिश रच दी और बड़का साहब मौन है ! अब डीटीओ साहब का ही ऑडियो वायरल होने लगा है है! जिसको लेकर अब लोग व्यंग कर रहे है कि यह तो A I द्वारा बनाया गया है ! साहब तो साहब है!समझदार है बक्सर की पुलिस!
जिला परिवहन कार्यालय से मिले शराब मामले में पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है! एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि आगे जांच में जो आएगा उसके अनुसार कार्रवाई होगी ! जब उनसे पूछा गया कि यह सम्भव है कि अज्ञात लोगों ने शराब सरकारी कार्यालय में रख दी और किसी को भनक तक नही लगी ! तो उनका साफ कहना है कि कुछ भी हो सकता है! मामले की जांच चल रही है!हम आपको बताते चले कि इस घूसखोरी और शराब कांड में एक होमगार्ड के जवान पर जरूर कार्रवाई हुई है! जब उस जवान ने रिश्वत की ऑडियो वायरल किया तो परिवहन चेकपोस्ट से हटाकर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया ! और जब डीटीओ कार्यालय से शराब बरामद हुई तो उसे कार्यालय से ही विरमित कर दिया गया ! अब सवाल तो उठेंगे ही ! कि इतना सब कुछ होने के बाद भी बड़का साहब की खामोशी समझ से परे है !




0 Comments