राजनीति में फॉलोवर बढ़ाना आसान है, पर विश्वास जीतना मुश्किल। तथागत वही खोया हुआ विश्वास लौटा रहे हैं।”तथागत की मीटिंगों में न लाउडस्पीकर की गरज होती है, न पोस्टर की चमक। बस होती है संवाद की गूंज —

कैमरा-माइक से परे, सादगी के सहारे मैदान में तथागत हर्षवर्धन! बक्सर में उभरा जन सुराज का नया चेहरा — “राजनीति नहीं, सेवा की नीति” का नारा बना चर्चा का केंद्र !

बक्सर -यह डिजिटल युग का चुनावी मौसम है। जहां नेता कैमरे के एंगल, सोशल मीडिया रील और लाइक्स की गिनती में व्यस्त हैं, वहीं बक्सर की मिट्टी से एक ऐसा चेहरा उभर रहा है जो भीड़ नहीं, भरोसे पर राजनीति कर रहा है। नाम है तथागत हर्षवर्धन, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी।उनकी पहचान किसी चमकदार मंच से नहीं, बल्कि सादगी से भरे संवादों से बन रही है।

लोगों के दिलों में बसता नाम – तथागत हर्षवर्धन

बक्सर के गांवों में आजकल यही चर्चा है कि “डिजिटल युग में भी एक नेता ऐसा है जो कैमरा-माइक से दूर, सीधे लोगों के बीच जा रहा है।”जब बाकी उम्मीदवार “वोट की रील” और “लाईक की लड़ाई” में जुटे हैं, तब तथागत खेतों की मेड़ पर बैठकर लोगों से बात कर रहे हैं। न लाइट, न ट्राइपॉड, न फैंसी भाषण — बस जनता से सीधा संवाद। उनकी सादगी अब सोशल मीडिया पर भी नई सनसनी बन चुकी है। विडंबना देखिए — जो खुद सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं, वही आज सबसे ज्यादा शेयर हो रहे हैं! स्थानीय ग्रामीणों का कहना है, “तथागत हमें उन समाजवादी नेताओं की याद दिलाते हैं, जो जनता के बीच से निकले थे और संघर्ष से पहचान बनाई थी।”उनका शांत स्वभाव, संयमित भाषा और जनसंवाद की शैली बक्सर की सियासत में एक ताजगी लेकर आई है।

विश्वास की राजनीति” लौटाने का प्रयास

राजनीति शास्त्र की छात्रा अलका पांडेय कहती हैं, राजनीति में फॉलोवर बढ़ाना आसान है, पर विश्वास जीतना मुश्किल। तथागत वही खोया हुआ विश्वास लौटा रहे हैं।”तथागत की मीटिंगों में न लाउडस्पीकर की गरज होती है, न पोस्टर की चमक। बस होती है संवाद की गूंज — जहां जनता बोलती है और नेता सुनता है। उनकी ब्रांडिंग ‘सादगी’ से शुरू होती है और ‘विश्वसनीयता’ पर खत्म। वे न भाषणों में आग उगलते हैं, न विरोधियों पर कीचड़ फेंकते हैं। उनकी शैली में एक “कानूनी ठहराव” है — शांति, तर्क और सच्चाई के साथ। शायद यही वजह है कि उनकी बातों में विश्वास की गहराई झलकती है।

युवा कह रहे — अब चाहिए सेवा की राजनीति

बक्सर के युवाओं में उनके प्रति एक खास उत्साह है। एक कॉलेज छात्र ने कहा — हम कैमरा और माइक वाली राजनीति से थक चुके हैं। हमें ऐसा नेता चाहिए जो हमारे बीच बैठकर सुने, न कि स्टूडियो से बोले।” तथागत के कैंपेन का न कोई शोऑफ है, न भाड़े की भीड़ का प्रदर्शन। उनकी जनसभाओं में ‘मंच’ पर जनता होती है, नेता नहीं। वे पहले सुनते हैं, फिर बोलते हैं। यही कारण है कि उन्हें अब “बक्सर का संवाद पुरुष” कहा जाने लगा है।उनके विरोधी भी मानते हैं कि उनकी सादगी चर्चा का विषय बन चुकी है।

एक स्थानीय व्यापारी ने कहा,

“अगर राजनीति सादगी से जीती जा सकती है, तो तथागत उसका जीता-जागता उदाहरण हैं।” जहां एक ओर चुनावी मैदान में डिजिटल युद्ध और सोशल मीडिया की चकाचौंध है, वहीं दूसरी ओर तथागत हर्षवर्धन बिना प्रचार तामझाम के, विश्वास और व्यवहार की राजनीति कर रहे हैं। उनकी मुस्कान में ठहराव है, शब्दों में मर्यादा, और उद्देश्य में सेवा का भाव। वह कहते हैं .“राजनीति मेरे लिए पेशा नहीं, लोगों की सेवा का जरिया है।”

तथागत का यह प्रयोग बक्सर की राजनीति में एक नई परंपरा की शुरुआत कर रहा है .जहां प्रचार नहीं, विश्वास बिकता है; जहां कैमरा नहीं, चरित्र बोलता है। संभव है, यह चुनाव नतीजों से पहले ही यह तय कर दे कि सादगी अब भी बिकती नहीं, लेकिन दिल जीतती जरूर है।

Post a Comment

0 Comments