अयोध्या–काशी की तर्ज पर बक्सर मॉडल की गूंज संसद में आस्था, पर्यटन और रोजगार का नया केंद्र बनेगा बक्सर विश्वामित्र सेना: आंदोलन नहीं, विकास का रोडमैप !

 सनातन संरक्षण से समग्र विकास तक, राजकुमार चौबे की निर्णायक पहल ! अयोध्या–काशी की तर्ज पर बक्सर मॉडल की गूंज संसद में आस्था, पर्यटन और रोजगार का नया केंद्र बनेगा बक्सर! विश्वामित्र सेना: आंदोलन नहीं, विकास का रोडमैप !

बक्सर- उत्तरायणी गंगा की पावन तट पर बसा बक्सर जब संसद के गलियारों में चर्चा का विषय बने और उसकी गूंज विकास की उम्मीदों में बदले, तो यह किसी संयोग का परिणाम नहीं होता। यह उस सुनियोजित जनआंदोलन की सफलता है, जिसे विश्वामित्र सेना ने वर्षों की निरंतर मेहनत से खड़ा किया। बक्सर के समग्र विकास और सनातन परंपराओं के संरक्षण को लेकर उठाई गई आवाज अब राज्यसभा तक पहुँच चुकी है, जो अपने आप में एक बड़ी राजनीतिक और वैचारिक उपलब्धि है।

विश्वामित्र सेना न तो केवल विरोध की राजनीति करती है और न ही खोखले वादों में विश्वास रखती है

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने बक्सर को अयोध्या और काशी की तर्ज पर विकसित करने की जो परिकल्पना सामने रखी, वह केवल भावनात्मक नारा नहीं रही। सनातन जोड़ो यात्रा, भव्य गंगा आरती, रामनवमी पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा और पटना से लेकर बक्सर तक की गई लगातार प्रेस वार्ताओं ने इस मुद्दे को जनमानस के केंद्र में ला दिया। इन आयोजनों ने यह साफ कर दिया कि विश्वामित्र सेना न तो केवल विरोध की राजनीति करती है और न ही खोखले वादों में विश्वास रखती है, बल्कि वह संस्कृति, आस्था और विकास के संतुलन की स्पष्ट सोच के साथ आगे बढ़ रही है।

बक्सर अब उपेक्षित जिला नहीं, बल्कि संभावनाओं से भरा एक प्रमुख तीर्थ और पर्यटन केंद्र के रूप में देखा जाने लगा

राज्यसभा में माननीय सांसद द्वारा बक्सर के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व का उल्लेख इस आंदोलन की वैचारिक जीत है। रामरेखा घाट, सिद्धाश्रम, वामन अवतार स्थल, वामनेश्वर मंदिर, नाथबाबा मंदिर और ब्रह्मणेश्वर स्थान जैसे तीर्थों का संसद में नाम लिया जाना यह प्रमाण है कि विश्वामित्र सेना द्वारा बक्सर को धार्मिक पर्यटन की नगरी के रूप में प्रस्तुत करने की परिकल्पना अब राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुकी है। बक्सर अब उपेक्षित जिला नहीं, बल्कि संभावनाओं से भरा एक प्रमुख तीर्थ और पर्यटन केंद्र के रूप में देखा जाने लगा है।

विश्वामित्र सेना की सबसे बड़ी ताकत उसकी रणनीति है।

विश्वामित्र सेना की सबसे बड़ी ताकत उसकी रणनीति है। संगठन ने विकास को केवल मंदिरों और धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था, सड़क और परिवहन व्यवस्था, स्वच्छता तथा आधारभूत संरचना से जोड़ा। यही कारण है कि संसद में उठी मांगें सिर्फ आस्था से जुड़ी नहीं रहीं, बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण और रोजगार से भी सीधे तौर पर जुड़ गईं। यही व्यापक दृष्टिकोण विश्वामित्र सेना को अन्य संगठनों से अलग पहचान देता है।

क्या कहते है राजकुमार चौबे ?

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे ने स्पष्ट कहा कि “यह गूंज जल्द ही बक्सर में विकास के रूप में दिखाई देगी।” यह कथन केवल आश्वासन नहीं, बल्कि संगठन की अब तक की कार्यशैली का प्रतिबिंब है। विश्वामित्र सेना दबाव की राजनीति के बजाय निरंतर संवाद, सांस्कृतिक अभियानों और मीडिया के माध्यम से जनमत निर्माण में विश्वास रखती है। यही वजह है कि आज सत्ता और विपक्ष—दोनों बक्सर के मुद्दे पर एक सुर में बोलते नजर आ रहे हैं।

बक्सर को अयोध्या और काशी जैसी पहचान दिलाने का संकल्प केवल धार्मिक गौरव का प्रश्न नहीं है, बल्कि यह बिहार के आर्थिक और पर्यटन मानचित्र को बदलने की क्षमता रखता है। आज जब बक्सर की चर्चा राज्यसभा में हो रही है, तो यह स्पष्ट है कि विश्वामित्र सेना का आंदोलन अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है—जहाँ आंदोलन नीति-विमर्श में बदल रहा है। आने वाले समय में यदि यह विमर्श योजनाओं और बजट आवंटन का रूप लेता है, तो यह विश्वामित्र सेना की सबसे बड़ी जीत होगी। 

Post a Comment

0 Comments